Breaking News

आंखों में नमी, दिलों में सम्मान! कुसुम देवी को भावभीनी विदाई, शिक्षण सफर को सलाम

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं) | संवाददाता: गोविंद देवल
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय वजीरगंज में पूर्व प्रधानाध्यापिका कुसुम देवी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भावनाओं का ऐसा माहौल रहा कि एक ओर सम्मान की गरिमा दिखी तो दूसरी ओर विदाई की कसक भी साफ झलकती रही।
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने कुसुम देवी के लंबे और समर्पित शिक्षण कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनामिका वर्मा सहित महालक्ष्मी सक्सेना, सरिता, रीना, प्रवेश, सपना वार्ष्णेय, आशा रानी उपस्थित रहीं। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, शरद वार्ष्णेय, अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा सहित अमित गुप्ता, नरेश कुमार, योगेंद्र सागर, सुजीत सक्सेना, अशोक बाबू शर्मा, संजय सिंह, हिम्मत सिंह, प्रदीप, रामू आदि ने भी समारोह में भाग लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने कुसुम देवी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका शिक्षण अनुभव और अनुशासन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …