Breaking News

ट्यूबवेल पर चोरों का धावा: किवाड़ काटकर लाखों का सामान पार, पुलिस में दी तहरीर

Spread the love

रात में वारदात को दिया अंजाम, सुबह खेत पहुंचे किसान के उड़े होश—जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता: गोविंद देवल

इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौली में अज्ञात चोरों ने एक निजी ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए कमरे का किवाड़ काटकर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित हरिश्चंद्र पुत्र कल्याण सिंह के अनुसार, उनका खेत में निजी ट्यूबवेल बना हुआ है। बीती रात अज्ञात चोर कमरे का दरवाजा काटकर अंदर घुस गए और वहां रखा फुटबॉल कोनी प्लास्टिक पाइप (करीब 1 कुंतल 30 किलो), गांधारा व दो कट्टे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब हरिश्चंद्र अपने खेत पर पहुंचे तो कमरे का किवाड़ कटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना इस्लामनगर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!