Breaking News

पीलीभीत में एएसपी की सख्ती, बाजारों में पैदल गश्त कर परखा सुरक्षा तंत्र

Spread the love

भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच तेज, अतिक्रमण हटाने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल, पीलीभीत

पीलीभीत। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने पूरनपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए पुलिस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर और उपजिलाधिकारी पूरनपुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, अतिक्रमण हटाने और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सक्रिय और सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित गश्त और निगरानी से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है।
पुलिस की इस कार्रवाई से बाजारों में सुरक्षा का माहौल मजबूत नजर आया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!