Breaking News

गंगा में नहाते वक्त बड़ा हादसा: पांच किशोर डूबे, एक की मौत, दो अब भी लापता

Spread the love

दो को ग्रामीणों ने बचाया, सगे भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस-गोताखोर टीम

संवाददाता: गोविंद देवल

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव खजुरा पुख्ता स्थित गंगा घाट पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गए पांच किशोर गंगा में डूब गए। हादसे में दो को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोर का शव बरामद हुआ है और दो सगे भाई अब भी लापता हैं।
जानकारी के अनुसार, खजुरा पुख्ता निवासी अखिलेश (14) पुत्र संतोष, केशव (10), पिंटू (8), सिंकू (15) पुत्रगण जमादार और नन्हे (16) पुत्र सोरन गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान पिंटू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य किशोर भी पानी में फंस गए और सभी डूबने लगे।
चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने सिंकू और नन्हे को जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन किशोर पानी में समा गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह और कटरा सआदतगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अखिलेश का शव बरामद कर लिया गया।
फिलहाल केशव और पिंटू की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …