Breaking News

बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी का कासगंज तक विस्तार, बदायूं से उद्घाटन विशेष ट्रेन आज रवाना

Spread the love

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 8 बजे पहुंचेगी नई दिल्ली

बदायूं/बरेली, 12 अप्रैल (संवाददाता गोविंद देवल):
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कासगंज तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत 13 अप्रैल को बदायूं से नई दिल्ली के लिए उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रेलवे के अनुसार 05303 बदायूं-नई दिल्ली उद्घाटन विशेष गाड़ी दोपहर 12:00 बजे बदायूं से रवाना होकर बरेली जंक्शन (13:15), भिटौरा (13:37), नगरिया सादात (13:51), रामपुर जंक्शन (14:18), मुरादाबाद (14:50), अमरोहा (15:19), गजरौला (15:40), गढ़मुक्तेश्वर (17:02), हापुड़ जंक्शन (17:35), पिलखुआ (17:47), गाजियाबाद (18:42), साहिबाबाद (18:54), आनंद विहार (19:06), तिलक ब्रिज (19:15) और शिवाजी ब्रिज (19:23) होते हुए रात 8:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 7 तथा एक वातानुकूलित चेयर कार कोच शामिल रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कासगंज तक मार्ग विस्तार होने से कासगंज, एटा और बदायूं के यात्रियों को दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि कृषि एवं वन उत्पादों के परिवहन में भी आसानी होगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …