Breaking News

संभल में संचारी रोग अभियान पर सख्ती, डीएम बोले—लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love

डिप्थीरिया रोकथाम और ‘दस्तक’ अभियान की समीक्षा, स्कूल आधारित टीकाकरण को लेकर दिए सख्त निर्देश

संभल (बहजोई), 13 अप्रैल 2026:

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 से 30 अप्रैल तक संचालित ‘दस्तक’ अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। साथ ही डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिए स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान 2026 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डिप्थीरिया नियंत्रण को लेकर अभियान के उद्देश्य, प्रमुख तिथियां, कार्ययोजना, लक्षित समूह, टीकाकरण श्रेणियां एवं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन रणनीति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माइक्रो प्लान स्कूल व छात्र-छात्राओं के आधार पर तैयार किया जाए तथा टीकाकरण और बच्चों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम की बैठकों में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने साप्ताहिक एवं दैनिक समीक्षा बैठकें नियमित कराने पर जोर दिया और कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी अभियान में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी चेतावनी और कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!