Breaking News

रेलवे अंडरपास से पकड़ा गया ‘अफीम तस्कर’, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

Spread the love

बिनावर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.023 किलोग्राम अफीम बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बिनावर थाना पुलिस ने घटपुरी रेलवे स्टेशन के निकट अंडरपास से मो. आरिफ पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम उसैता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.023 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
इस संबंध में थाना बिनावर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 89/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …