Breaking News

बिल्सी तहसील गेट पर जलभराव से परेशानी, अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

Spread the love


बिल्सी। तहसील परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश या बूंदाबांदी होते ही तहसील गेट के सामने पानी भर जाता है, जिससे अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। समस्या जस की तस बनी होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

बताया गया कि जलभराव के कारण तहसील आने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे मुख्य मार्ग पर निकलना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि तहसील आने वाले लोगों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!