Breaking News

उसावां पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को दबोचा

Spread the love

अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान के दौरान कार्रवाई, आरोपी को भेजा जेल

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। उसावां थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना उसावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने ग्राम गौंतरा पट्टी नरपत खुर्द निवासी छोटू पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उसावां में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!