Breaking News

जनगणना में शाहजहांपुर की छलांग: प्रदेश में पांचवां स्थान, उत्कृष्ट कर्मचारियों को डीएम ने किया सम्मानित

Spread the love

जनगणना में शाहजहांपुर की छलांग: प्रदेश में पांचवां स्थान, उत्कृष्ट कर्मचारियों को डीएम ने किया सम्मानित

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्वगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर, प्रगणक और लिपिकों को बुधवार को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद तिलहर एवं तहसील पुवायां ग्रामीण क्षेत्र के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर शत-प्रतिशत स्वगणना कार्य पूरा कराया।

सम्मानित होने वालों में सुपरवाइजर हरीशकांत भारद्वाज और मनोज कुमार, प्रगणक आयुषी द्विवेदी, आदेश कुमार, ममता शुक्ला, सुखवंती कौर तथा लिपिक मुकेश बाबू शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय है। उन्होंने घोषणा की कि सम्मानित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के विद्यालयों को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वहां आवश्यक विकास कार्य कराए जा सकें।

डीएम ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 7 मई 2026 से पोर्टल पर शुरू हुई है, जो 21 मई तक चलेगी। अब तक जनपद में करीब 71 हजार परिवार स्वगणना कर चुके हैं, जिसके चलते शाहजहांपुर पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

अभियान को और गति देने के लिए 14 मई को सभी विद्यालयों में पैरेंट्स मीटिंग, 15 मई को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों तथा 16 मई को राशन कार्ड धारकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 18 मई को प्राथमिक सहकारी समितियों पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!