Breaking News

दरगाह पर उमड़ी अकीदत: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की चादरपोशी, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the love

दरगाह पर उमड़ी अकीदत: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की चादरपोशी, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ग्राम गाभियाई स्थित हदीरे वाले मियां साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी और गुलपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

दरगाह पहुंचने पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अक्कन खां और सचिव अमीर उल्ला ने पूर्व मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद आबिद रज़ा ने दरगाह शरीफ पर मजार पर चादर चढ़ाई और गुलपोशी की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उर्स और धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ पहुंचकर दुआ करते हैं, जो देश की गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास की भावना बढ़ती है।

उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि देश में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे तथा हर व्यक्ति की जिंदगी खुशहाल हो।

इस मौके पर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें नन्हें, अकरम, चंदा मियां प्रधान, हिफाजत भाई, हसन फौजी, अय्यूब, नवाजिश, सोहिल सिद्दीकी, हर्षित यादव और अनवर खां सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!