Breaking News

बैंक शाखाओं के स्थानांतरण के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Spread the love

रीजनल मैनेजर कार्यालय का घेराव, वार्ता के बाद स्थानांतरण आदेश स्थगित

बदायूँ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैंक शाखाओं के स्थानांतरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेन्द्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान आरटीओ कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से जुलूस निकालते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक के नवादा स्थित कार्यालय पहुंचे।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर नारेबाजी करते हुए रियोनाई और निजामपुर शाखाओं के स्थानांतरण का विरोध जताया। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और किसानों से वार्ता की।

किसानों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं के स्थानांतरण से आम लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

करीब एक घंटे चली वार्ता के बाद बैंक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच सहमति बनी। किसानों को आश्वस्त किया गया कि डीजीएम स्तर पर वार्ता तक शाखाओं के स्थानांतरण संबंधी आदेश को स्थगित रखा जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को चौधरी शिशुपाल सिंह, दिनेश यादव, विनोद बाबू सक्सेना, मुकेश यादव, मुकेश भदौरिया, पप्पू प्रधान, रामवीर सिंह यादव, देशराज सिंह यादव, अलका यदुवंशी, दलवीर सिंह, अमरपाल सिंह यादव, ऋषभ चौधरी, मास्टर प्रेमपाल सिंह, राशिद खान समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर झम्मन सिंह ने तथा संचालन राजेश मौर्य ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!