बबराला नगर में शिक्षा के क्षेत्र में “आर्य ज्ञान मंदिर” व “आर्य महिला सिलाई कढ़ाई सेंटर” की स्थापना करके एक अलग पहचान बनाने बालें स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र गाँधी जी की प्रथम पुण्यतिथि 25 मईं 2026 के अवसर पर परिवारजनों एवं कल्लू नगला मोहल्ला वासियों ने वैदिक यज्ञ (हवन) व दशहरा के पावन अवसर पर गंगास्नार्थियों को भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए मीठा – ठंडा – शरबत का वितरण कर अत्यंत पुण्यदायी और सेवाभाव का समाजिक कार्य किया जो दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं पुत्र नवनीत गाँधी समाज सेवक ने बताया पिता जी ने अनेकों जगह धर्मशालाओं – स्कूल मंदिर आदि में व्यक्तिगत खर्चे से कमरों का निर्माण करवाया हैं और अनेकों समाजिक – आध्यात्मिक – सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भेदभावपूर्ण रूप से आर्थिक सहयोग चंदा आदि से हमेशा से समाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई हैं ऐसे माँ – पिता की कृपा से हम सभी उनसे प्रेरित होकर समाजिक – आध्यात्मिक – सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय होकर मानव हितकारी कार्य करते रहते हैं यज्ञ के ब्रह्मा योग मुनि महाराज तिलक मुनि आर्य ने कहा स्वर्गीय सुभाष चंद्र गांधी शास्त्री जी गुरुकुल मैं हमारे सीनियर थे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें और सेवा कार्य हमेशा याद आतें रहते हैं उन्होंने हमेशा से भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा को बनाए रखने के सभी कार्यों में सक्रिय भागीदारी की हैं उनके अंदर छूआछूत ऊंच नीच जातिगत भेदभाव कभी नहीं आया उन्होंने सभी को एक समान समझकर सम्मान और आपनापन का अहसास कराया था इस अवसर पर सभासद ललित यादव जयप्रकाश ठेकेदार हरीशंकर वार्ष्णेय गोपीचंद वार्ष्णेय जिलाल टेलर, टिंकू सागर अजय वार्ष्णेय आदि मोहल्ला वासी प्रमुख रूप से रहें
Budaun Amarprabhat