Breaking News

शिव महिमा के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल

Spread the love

पेंपल में भागवत कथा सुनने उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता :

बगरैन। क्षेत्र के गांव पेंपल में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूज्य सनौड़ी वाले महाराज के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया।

कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी अनुराधा शुक्ला ने भगवान शिव के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। व्यास पीठ का पूजन-अर्चन कर कथा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, सादगी और कल्याण के प्रतीक हैं। शिव चरित्र का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बना देता है और दुखों का नाश करता है।

साध्वी अनुराधा शुक्ला ने शिव-पार्वती विवाह और भगवान शिव के भोले स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि महादेव अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से भी भोलेनाथ कृपा बरसाते हैं।

कथा के बीच जब शिव महिमा से जुड़े भजन प्रस्तुत किए गए तो पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंभू” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

मुख्य यजमानों और गांव के गणमान्य लोगों ने व्यास पीठ की आरती उतारकर साध्वी अनुराधा शुक्ला का आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति ने बताया कि सात दिवसीय यह ज्ञान यज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर सत्यपाल दिवाकर, नवल किशोर, गुड्डू भारती, जगन्नाथ दिवाकर, मेघनाथ दिवाकर, तेजपाल दिवाकर, अनिल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!