Breaking News

ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर श्री बालाजी भक्ति धाम में उमड़ी श्रद्धा

Spread the love


हनुमान जी महाराज का हुआ भव्य श्रृंगार, चढ़ाया गया चोला और अर्पित किए गए सोने-चांदी के वर्क

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर नगर स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। विधि-विधान के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया तथा सोने-चांदी के वर्क अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवारों का विशेष महत्व माना जाता है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। देर शाम तक भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …