Breaking News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की 39 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Spread the love

इस्लामनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की 39 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि बाबूजी ने एक छोटा सा पौधा ग्रामीण पत्रकारों को इकट्ठा करने के लिए लगाया था। जिसने आज बट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। उत्तर प्रदेश के 70 जिलों के अलावा कई अन्य प्रदेशों में भी संगठन आगे बढ़ रहा है। श्री सक्सेना ने पत्रकारों से निवेदन किया है कि कोई भी पत्रकार ब्रेकिंग न्यूज़ को दहशत की न्यूज़ न बनाएं, क्योंकि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। समाज उस पर बहुत भरोसा करता है लेकिन जल्दबाजी में हम लोग ब्रेकिंग न्यूज़ के रूप में कुछ गैर प्रमाणिक खबरें डाल देते हैं, जिसकी प्रतिक्रिया बहुत खराब होती है जिसका गलत संदेश जाता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अजय जोहरी, कैलाश भारती, स्पर्श, शिखर, विनय कुमार, आई एम खान, उमेश शर्मा आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …