Breaking News

अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का आरोप, सपा नेताओं ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश बताकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के खिलाफ शहर में लगाए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सियासत गर्मा गई है। बुधवार को सपा नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

सपा नेताओं का आरोप है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से अखिलेश यादव की फोटो लगाकर उनके खिलाफ भ्रामक, झूठे और अपमानजनक आरोपों वाले होर्डिंग एवं पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि जिला पंचायत गेट, बेला फॉर्म के पास, अंबेडकर पार्क, दातागंज तिराहा, बड़ी ज्यारत, रोडवेज सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिससे राजनीतिक माहौल खराब करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया।

सपा नेताओं ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को आहत करने वाली साजिश बताते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सपा नेताओं ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!