Breaking News

ईद उल अज़हा का त्यौहार “आज” 28 मई को मनाया जाएगा

Spread the love

बिसौली। ईद उल अज़हा का त्यौहार “आज” 28 मई को मनाया जाएगा। जिसे लेकर ईदगाहों, खानकाह और मस्जिदों में नमाज के बक्त को तय कर दिया गया है। नगर की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। नगर की सबसे पहली नमाज बिलाल मस्जिद में सुबह 6:30 बजे होगी। हाजी बाबा खानकाह में ईद की नमाज सुबह 6:30 बजे होगी। नगर की जामा मस्जिद में 7:00 हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद, कादरी मस्जिद में सुबह 7:00 बजे मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मस्जिद बिलाल में सुबह 6:30 बजे हाफिज शादाब रजा उवैसी, नफीस मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज मजहर खान, मदीना मस्जिद में सुबह 7:30 मौलाना रफीक खां, मुंसिफी वाली मस्जिद में सुबह 8:00 बजे हाफिज इमरान अदा कराएंगे। इधर ग्राम पपगांव में ईद की नमाज सुबह 9:00 बजे मौलाना असलम रजा नूरी, गांव दवतोरा ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे मौलाना तस्लीम रजा अदा कराएंगे। लक्ष्मीपुर की ईदगाह बिलाल मस्जिद में सुबह 8:00 बजे हाफिज अब्दुल हकीम रिज़वी अदा कराएंगे। ग्राम मौजमपुर की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे हाफिज अब्दुल हक रिजवी अदा कराएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!