Breaking News

28 मई की शाम से 12 घंटे बंद रहेगा कासगंज-बदायूं मार्ग का रेलवे फाटक

Spread the love

28 मई की शाम से 12 घंटे बंद रहेगा कासगंज-बदायूं मार्ग का रेलवे फाटक
उझानी-बितरोई के बीच समपार संख्या-288 स्पेशल पर होगा मरम्मत कार्य, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत उझानी-बितरोई रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या-288 स्पेशल (कासगंज-बदायूं मार्ग) पर मरम्मत कार्य के चलते 12 घंटे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार समपार संख्या 288 स्पेशल पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 28 मई 2026 को शाम 7 बजे से 29 मई 2026 को प्रातः 7 बजे तक फाटक पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस दौरान वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग उझानी-मुजरिया चौकी-बितरोई मार्ग निर्धारित किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्री एवं वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेल प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …