Breaking News

ईद की नमाज सकुशल संपन्न, डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

Spread the love

ईद की नमाज सकुशल संपन्न, डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर, अमन-चैन के बीच अदा हुई बकरीद की नमाज

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आई। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की सतर्क निगरानी और प्रशासनिक सक्रियता के चलते जिलेभर में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई।

गुरुवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम और एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने भी शांति और भाईचारे का परिचय दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपदवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!