Breaking News

पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी।

Spread the love

बिसौली। गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी।
नमाज से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और अल्लाह की राह में कुर्बानी का संदेश देता है। नगर की ईदगाह में ईद की नमाज काजी इज़हारुल हक अशरफी ने अदा कराई। वहीं बिलाल मस्जिद में ईद की नमाज हाफिज शादाब रजा उवैसी ने, हाजी बाबा खानकाह में अदा कराई। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद ने, कादरी मस्जिद में मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने नमाज अदा कराई। नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान ने, मदीना मस्जिद में मौलाना रफीक खां ने ईद की नमाज अदा कराई। मुंसिफी वाली मस्जिद में हाफिज इमरान ने नमाज अदा कराई। इधर ग्राम पपगांव में ईद की नमाज मौलाना असलम रजा नूरी, गांव दवतोरा ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना तस्लीम रजा ने अदा कराई। लक्ष्मीपुर की बिलाल मस्जिद में हाफिज अब्दुल हकीम रिज़वी ने नमाज अदा कराई। ग्राम मौजमपुर की ईदगाह में ईद की नमाज हाफिज अब्दुल हक रिजवी ने अदा कराई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद द्वारा बकरीद को लेकर साफ सफाई और अपशिष्ट निस्तारण के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए। इधर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ईदगाह मैदान सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!