Breaking News

देव डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने अग्निवीर सेना भर्ती (बरेली) के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया।

Spread the love

बिसौली। नगर की देव डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने अग्निवीर सेना भर्ती (बरेली) के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें 33 प्रतिभावान युवाओं ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
एकेडमी के निदेशक देवांश सक्सेना एवं कोच सुनील यादव ने एक वार्ता में चयनित प्रतिभावान युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एकेडमी का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती कर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज चयनित युवाओं, उनके परिजनों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण में सुभाष, विकास, वरुण, संजय, सचिन, दुष्यंत, अजय, अंकुश, आनंद, रंजीत, नरेंद्र, हिमांशु, अमन, शोएब, सुमित, मयंक, अशोक, प्रियांशु, पंधारी, दीपांशु, योगेश, धर्मवीर, विकास, भारत, शिवम, राहुल, टीटू, नवनीत, आकाश, सत्यम, हरिओम, दीपक आदि का कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर अग्निवीर सेना भर्ती में चयन हुआ है। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …