Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का पुनर्गठन*

Spread the love

*
___________________________

*लखनऊ*। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखनऊ उत्तर द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में डालीगंज नगर इकाई के पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक मोरल, विभाग संगठन मंत्री पुष्पेन्द्र बाजपेयी, संगठन मंत्री अभिषेक बाजपेयी, जिला संयोजक अभिषेक सिंह तथा लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, छात्र हितों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा के उपरांत नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

पुनर्गठन के अंतर्गत डॉ. भारती राय को डालीगंज नगर इकाई अध्यक्ष, डॉ. राहुल पाण्डेय, डॉ. हरि एवं डॉ. अंजलि को उपाध्यक्ष, विनायक सिंह को नगर इकाई मंत्री तथा आयुष तिवारी, अंश बिश्नोई एवं अंशिका को सह मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) आयाम में हिमांशु रावत को संयोजक तथा सत्या पटेल एवं सलोनी चौरसिया को सह संयोजक नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कला मंच में मानसी पाण्डेय को संयोजक तथा आयुष वर्मा एवं अंश पाठक को सह संयोजक बनाया गया।

खेलो भारत आयाम में मयंक यादव को संयोजक एवं रिया पाण्डेय को सह संयोजक तथा प्रतियोगी परीक्षा आयाम में श्रद्धा राज को संयोजक एवं मनमीत सिंह को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। साथ ही नमन गुप्ता, आयुषी विमल एवं अंचल वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त नगर इकाई अध्यक्ष डॉ. भारती राय ने कहा कि, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदान किए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाएगा। संगठन के माध्यम से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शैक्षणिक उन्नयन एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।”

वहीं नगर इकाई मंत्री विनायक सिंह ने कहा कि, “परिषद के कार्यकर्ता छात्र हितों के संरक्षण, परिसर की समस्याओं के समाधान तथा सकारात्मक छात्र नेतृत्व के निर्माण हेतु सदैव सक्रिय रहेंगे। डालीगंज नगर इकाई संगठन के विचारों को समाज एवं छात्र समुदाय तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!