Breaking News

खेत से जेसीबी से रेत उठाने का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ तहरीर

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के गांव जमना-जमनी निवासी एक किसान ने दो भाइयों पर उसके खेत से जेसीबी मशीन के जरिए जबरन रेत उठाने का आरोप लगाते हुए चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जमना-जमनी निवासी परमीत सिंह ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौहद्दा बैलवाड़ा निवासी परमजीत सिंह के पास जेसीबी मशीन है और वह रात के समय वाहनों में रेत भरने का कार्य करता है। आरोप है कि रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि परमजीत सिंह और उसका भाई दविंदर सिंह उनके खेत से रेत उठाकर वाहनों में भर रहे हैं।
सूचना मिलने पर जब वह खेत पर पहुंचे तो दोनों आरोपित रेत भरकर ले जाते दिखाई दिए। किसान ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने स्वार-टांडा के गांवों में की चुनावी सभा

Spread the love ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के विधायक का स्वागत किया …

error: Content is protected !!