Breaking News

डीपीआरओ से मिला अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल, दायित्वों और अधिकारों को लेकर हुई वार्ता

Spread the love

जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल
नवीन कार्य को क्रियान्वित करने से पूर्व प्रशासक को स्वीकृति लेना होगी

राहुल मौर्य
रामपुर। प्रशासक नियुक्त होने के बाद से प्रधान खुश हैं, लेकिन अपने कर्तव्यों, दायित्वों और अधिकारों को लेकर असमंजस में हैं। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर इस बारे में वार्ता की।
जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के क्रम में प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि नवीन कार्य को क्रियान्वित करने से पूर्व प्रशासक द्वारा स्वीकृति लेना होगी। भुगतान से पूर्व सत्यापन भी कराना होगा। प्रशासक सामान्य कार्य पूर्व की भांति करते रहेंगे।
डीपीआरओ से मुलाक़ात के बाद अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां ने बताया कि प्रशासक कोई नीति विषयक निर्णय न लें। अत्यावश्यक एवं विशेष परिस्थितियों में नीति विषयक निर्णय संबंधी प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजकर स्वीकृति प्राप्त कर लें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष के आलावा प्रधान संगठन के नेता मनीष लोधी, जवाब हुसैन, रमेश कुमार, सुभान पाशा, कामरन अकमल, कमाल हुसैन, अली अहमद, साजिद खां, अशोक कुमार, नईम अहमद, शारिक खां, फारूक अहमद, संघप्रिय गौतम, जाकिर अली, नाजिर अली, अकबर अली आदि मौजूद रहे।

जिले की 6 ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत बने प्रशासक
जनपद की 6 ग्राम पंचायतों में प्रधान का कर्तव्य निभाने के लिए एडीओ पंचायत प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शाहबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरखेड़ी व जगेसर में सुरेश कुमार सिंह, मिलक की ग्राम पंचायत सिमरा, केवलपुर, हरैया में जगरूप सिंह व बिलासपुर की ग्राम पंचायत कुईया में सलीम हुसैन प्रशासक होंगे। तीनों प्रशासक संबंधित ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

गंगा स्नान के दौरान किशोरी लापता, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तलाश में जुटीं

Spread the loveसहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वरन के पास गंगा नदी में स्नान …

error: Content is protected !!