Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

Spread the love

स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, परीक्षा विशेष ट्रेनों में यात्री सुविधाएं सुदृढ़

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। परीक्षा अवधि के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बरेली, बदायूं, उझानी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, गुरसहायगंज, कन्नौज तथा कानपुर अनवरगंज समेत प्रमुख और संवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

अभ्यर्थियों को समय पर यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन सूचना बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली और अन्य यात्री सुविधाओं को लगातार सक्रिय रखा जा रहा है। वहीं स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्लेटफार्मों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और अन्य सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

रेलवे प्रशासन ने आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट खिड़कियों पर भी यात्रियों की सुव्यवस्थित कतार सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन निर्धारित समयानुसार किया जा रहा है तथा मार्ग में पड़ने वाले छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर उनका ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

इसके अलावा विशेष ट्रेनों और संबंधित स्टेशनों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों और यात्रियों से परीक्षा विशेष ट्रेनों का अधिकतम उपयोग करने तथा स्टेशन एवं ट्रेन परिसरों में अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …