Breaking News

भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां ककोड़ा देवी मंदिर में हुआ हवन-पूजन

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विकास के, 12 साल विश्वास के और 12 साल जनकल्याण के” संकल्प के साथ कादरचौक स्थित मां ककोड़ा देवी मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने मां ककोड़ा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे देश और प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान वीरेंद्र राजपूत (ब्लॉक प्रमुख कादरचौक), राजेश गुप्ता (पूर्व मंडल महामंत्री), सर्वेश कश्यप (मंडल अध्यक्ष), रचित गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू प्रधान, अश्वनी कुमार गुप्ता (पूर्व प्रधान), महेंद्र पाल शाक्य, कल्लू कश्यप, शिव प्रताप सिंह, धीरपाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन मां ककोड़ा देवी के जयकारों और भाजपा के समर्थन में नारों के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

जय मां ककोड़ा देवी। जय भाजपा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …