Breaking News

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके दातागंज के अभय, जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

ब्लाूमिंगडेल स्कूल के छात्र ने लखनऊ में बढ़ाया जिले का मान, स्कूल में जश्न का माहौल

दातागंज। क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्लूमिंग डेल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अभय शर्मा ने खेल जगत में जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अभय ने राज्य स्तर की टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि से स्कूल प्रशासन और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ के चौक स्टेडियम में 13 व 14 जून को इस दो दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। राज्य स्तर पर कड़े चयन के बाद अभय शर्मा को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला। प्रतियोगिता के दौरान देश भर से आए धुरंधर खिलाड़ियों के बीच अभय ने अपनी बेजोड़ तकनीक और जुझारू क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
लखनऊ से स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र लेकर विद्यालय पहुंचे छात्र अभय शर्मा की इस प्रतिभा को देखकर स्कूल प्रबंधन ने उसकी पीठ थपथपाई। विद्यालय के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता ने विजेता छात्र को उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छात्र को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार

Spread the loveबिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। …

error: Content is protected !!