Breaking News

टीएमयू नर्सिंग स्पोर्ट्स- ब्रह्मोत्सव का रंगारंग शंखनाद

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और अमरोहा के तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की खेल प्रतियोगिता ब्रह्मोत्सव-2024 का शांतिदूत कबूतर और गुब्बारे उड़कार हुआ शुभारम्भ

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और अमरोहा के तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की खेल प्रतियोगिता ब्रह्मोत्सव-2024 का कुलपति प्रो. वीके जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शांतिदूत कबूतर और गुब्बारे उड़कार विधिवत शुभारम्भ किया। इस ब्रह्मोत्सव में आउटडोर एवम् इंडोर की 12 खेल प्रतियोगिताओं- कैरम, चेस, बास्केटबाल, वॉलीबाल, थ्रो बाल, क्रिकेट, टंग ऑफ वार, कबड्डी, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, जेवलिन थ्रो, शॉट पुट आदि में दोनों कॉलेजों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इन कॉलेजों के खिलाड़ियों को चार टीमों- अग्नि, वायु, नीर और आकाश में विभाजित किया गया है। रंग-बिरंगी पोशाक में सजी टीमों ने मार्च पास्ट किया।
कुलपति प्रो. वीके जैन ने मोटिवेट करते हुए कहा, एकेडमिक के संग-संग सर्वांगीण विकास के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ का होना भी जरूरी है। स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्द्धाओं की स्टुडेंट्स के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका है। इसीलिए अधिक से अधिक स्टुडेंट्स को स्पोट्स में प्रतिभाग करना चाहिए। मैं भी आपके स्पोर्ट्स का हिस्सा बनूंगा और आपके साथ क्रिकेट खेलूंगा। इस मौके पर डायरेक्टर गवर्नेंस, डेंटल कॉलेज डॉ. नीलिमा जैन, नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, अमरोहा के तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो. श्योली सेन, तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो. जसलीन एम., वाइस प्रिंसिपल प्रो. रामनिवास आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*

Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …