Breaking News

एकादशी पर्व पर श्रद्धा के साथ निकली श्री श्याम निशान यात्रा, गूंजे जय श्री श्याम के जयकारे

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। एकादशी पर्व के अवसर पर शनिवार सुबह नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी के श्री श्याम भवन से श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से निशान पूजन के साथ हुआ।
श्री श्याम भवन में शुभम माहेश्वरी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार निशान पूजन कराया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर “जय श्री श्याम” के जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकले।
निशान यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई सिरासोल खेड़े वाली मैया मंदिर परिसर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
यात्रा में शिवम वर्मा, अमन गुप्ता, कौशल देवल, गौरव देवल, नरेश कोहली, हर्षित बजरंगी, कार्तिक माहेश्वरी, रितिक माहेश्वरी, यशपाल सिंह, रजत कोहली, वंश देवल, निखिल, कमल देवल, अर्चित वार्ष्णेय, हिमांशु शाक्य, विकास माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …