*

*बदायूँ:* उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे *’वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’* अभियान के अंतर्गत रविवार को बीआईएमटी कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *महाविद्यालय निदेशक आशीष सिंघल* ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर *महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी*, *महाविद्यालय निदेशक विकास अहूजा*, *महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता*, *चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना* सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए ।
इस अभियान के तहत शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए *नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, गुलमोहर और अशोक* सहित कई छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
*महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि _”आज ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं। इनसे निपटने का सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण ही है। हर छात्र ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे। इसी से हमारा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा।”
*महाविद्यालय निदेशक आशीष सिंघल* ने कहा कि ” हरियाली ही जीवन है , हमें अपने महाविद्यालय परिसर को हरा भरा बनाकर मिसाल क़ायम करनी है “।
इसी क्रम में *महाविद्यालय निदेशक विकास आहूजा* ने कहा कि ” छोटे – छोटे प्रयासों से ही बड़ा बदलाव आता है , आज लगाया गया हर पौधा हमें छाया और फल देगा”।
वहीं *महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता* ने कहा कि “केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें संरक्षित कर बड़ा पेड़ बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। तभी हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और स्वस्थ पर्यावरण दे पाएंगे।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन द्वारा लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को भी सौंपी गई ।
इस पौधरोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाना, साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Budaun Amarprabhat