बदायूँ। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल, में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें प्रधानाचार्या, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति लता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान वातावरण पर्यावरण के प्रति जागरूकता के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
12 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में चले इस महाअभियान के तहत ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल की सक्रिय भागीदारी ने क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया है। विद्यालय के इस प्रयास की अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
Budaun Amarprabhat