बिसौली। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यदु शुगर मिल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिल के चेयरमैन डीपी यादव ने रुद्राक्ष के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। वन हैं तो जीवन है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदु शुगर मिल परिसर में पहले से ही बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिसके कारण मिल क्षेत्र में काफी हरियाली है। सही मायनों में यदु शुगर मिल एक ग्रीन शुगर मिल के रूप में पहचान बना रही है। कार्यक्रम में मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वाई.पी. सिंह, जितेंद्र यादव उर्फ़ बिल्लू, अरुण यादव, हेमंत कुमार, त्रिपाठी जी, योगेश अग्रवाल, राकेश सिंह, अतुल पांडेय, अमित वाना, अनिल यादव, किशन यादव आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat