संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। बाबा पंडित रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ वातावरण के लिए इनका संरक्षण जरूरी है।
महाविद्यालय के निदेशक एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण की सुंदरता बढ़ती है और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने सभी से पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर अरविन्द देव सिंह, सम्प्रदी शर्मा, रंजना यादव, अमित, जोनी, मीनाक्षी, प्रियंका, अवनी, सुहानी, सलोनी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat