Breaking News

सलामतपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

रिकू भारद्वाज
जरीफनगर (बदायूं)। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव सलामतपुर में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान देव देवी (34 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र यादव, निवासी गांव सलामतपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी मृतका के पिता चौधरी सिंह एवं अन्य मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस को अपनी शंकाओं से अवगत कराया है। वहीं घटना के समय घर पर मौजूद लोगों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

परिजनों के अनुसार देव देवी का विवाह करीब 19 वर्ष पहले धर्मेंद्र यादव के साथ हुआ था। दंपति की कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से प्राप्त तहरीर सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टॉपर सूची में ज़ायनाह आतिफ ने बनाई जगह

Spread the loveसहसवान। शिक्षा के क्षेत्र में सहसवान की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले …

error: Content is protected !!