Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने उघैती व इस्लामनगर थानों की विवेचनाओं की समीक्षा की, सावन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

बदायूँ। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने गुरुवार को थाना उघैती एवं इस्लामनगर के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में एएसपी ग्रामीण ने विवेचकों को लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष और शीघ्र विवेचना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव और विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद आगामी सावन माह एवं त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी ग्रामीण ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी बगरैन पुलिस, सघन पैदल मार्च कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

Spread the loveबगरैन। सावन माह के पावन अवसर पर शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को …

error: Content is protected !!