Breaking News

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर उघैती में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

Spread the love

बदायूँ। आगामी सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना उघैती परिसर में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई।

बैठक में एएसपी ग्रामीण ने सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप करने का आग्रह किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की भी अपील की।

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सदस्यों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना उघैती क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील …

error: Content is protected !!