Breaking News

धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे दबे

Spread the love

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में बड़ी संख्या में बच्चे भी सवार थे। हादसा होते ही ट्रॉली में बैठे एक दर्जन से ज्यादा बच्चे उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के खुद ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया और ट्रैक्टर व ट्रॉली के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई गई, जिन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायल बच्चों का स्थानीय स्तर पर उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया, उपचार व्यवस्था का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी का है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …