Breaking News

बिल्सी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी, बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार को बिल्सी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं एसएसपी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, उपजिलाधिकारी बिल्सी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …