बिसौली (बदायूं)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार सिंह एवं नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राशन कार्ड तथा विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने प्रत्येक शिकायत की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिस, पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ विद्युत विकास राजपूत, अधिशासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप, कृषि अधिकारी नेत्रपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat