Breaking News

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजी गई

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित दर्ज मुकदमे में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी निर्मला पत्नी स्वर्गीय जितेंद्र के विरुद्ध थाना फैजगंज बेहटा में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा जितेंद्र के पिता नारायण पुत्र प्यारे लाल की तहरीर के आधार पर पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नोट: मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। आरोपों की पुष्टि न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …