बदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना सरकार में मंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राजनीति और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने फखरे अहमद शोबी के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि उनके संबंध बहुत गहरे हैं, जिन्हें वे कभी नहीं भूल सकते। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए शोबी द्वारा किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान फखरे अहमद शोबी के साथ पूर्व सांसद दाऊद अहमद, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और प्रख्यात उद्योगपति समी खान भी मौजूद रहे। शिष्टमंडल ने तेलंगाना प्रवास के दौरान तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन मधु गौड़ यशखी से भी भेंट की। मधु गौड़ यशखी ने भी फखरे अहमद शोबी द्वारा संगठन को मजबूत करने और जनहित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
इस भेंट को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेताओं की इस मुलाकात ने बदायूं के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।
Budaun Amarprabhat