संवाददाता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक जेबकतरे को चोरी की नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिषी उर्फ रितिक, निवासी जीईसी इंटर कॉलेज गली नंबर 6, कोतवाली नगर (एटा) के रूप में हुई है। आरोपी ने अंबेडकर पार्क तिराहे के पास रोडवेज बस से उतरते समय अरविन्द पुत्र श्यामविहारी (निवासी सैंजनी, थाना मूसाझाग) की जेब से 4500 रुपये निकाल लिए थे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की गई 4500 रुपये की धनराशि बरामद की। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में मु0अ0सं0 261/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Budaun Amarprabhat