Breaking News

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the love

म्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की म्याऊं चौकी के पास एक वर्षों पुराना पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर हाईवे पर गिर गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे वाहन चालक सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।

पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर म्याऊं चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क के किनारे हटवाया। इसके बाद छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ के पास स्थित नाले में लंबे समय से जलभराव रहने और लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी वजह से पेड़ अचानक गिर गया।

पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। समाचार लिखे जाने तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से सड़क को पूरी तरह साफ कराने और विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …