Breaking News

भामाशाह चौराहे से चल रहा अवैध डग्गामार स्टैंड बंद कराया जाए-मुन्नालाल सागरभारी बारिश के मध्य कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में आज शहर में लग रहे जाम को लेकर भामाशाह रेलवे पुल के पास कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय ज्ञापन यातायात निरीक्षक राम सेवक राठौर की उपस्थिति में रोडवेज चौकी प्रभारी आकाश तोमर को दिया।
भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं और शहर वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने  कहा कि रेलवे पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब जल्द से जल्द इसको जनता के आवागमन हेतु खुलवाया जाए, जिससे शहर में जाम की स्थिति से बचा जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि पूरे शहर में टेंपो, टिररी जगह-जगह स्टैंड बनाकर सवारी भरते हैं जिससे शहर के लोगों का आवागमन दुश्वार कर दिया है खासतौर से भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर म्याऊं उसावा जाने रोड, कचहरी उझानी वाले रोड पर,  तीनों तरफ से टेंपो, ईको  वालों ने अवैध स्टैंड बना रखा है जिससे की आमजन  को जाम की समस्या से दुश्वार होना पड़ता है प्रशासन अधिकारियों से अनुरोध है की डग्गामार वाहनों  को पूर्व की भांति शहर के बाहर से संचालित कराया जाए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद खां ,शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द डागा मार वाहनों के अवैध स्टैंड हटाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव धर्मेंद्र कुमार, मिंटू गुप्ता, हसन खान, नेत्रपाल, प्रदीप कुमार गुप्ता राजपाल, सुरेश कुमार, नरेंद्र प्रताप मोहन कुमार, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीएम ने दिए निर्देश

Spread the loveबदायूं, 24 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिले में …