Breaking News

श्रावण माह को लेकर शहर में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

बदायूं। आगामी श्रावण माह के मद्देनजर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों और प्रमुख बाजारों में लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईसीसी एजूकेटर संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन, सत्येंद्र कुमार जिला अध्यक्ष व रहीसुल हसन बने उपाध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। स्थानीय इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित एक बैठक के दौरान ‘ईसीसी एजूकेटर …

error: Content is protected !!