Breaking News

*30 मिनट में बनाए बच्चों ने सुंदर चित्र और आलेख*

Spread the love

प्रतियोगिताएं – तीसरा दिन

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में आर्य समाज के तत्वाधान में चल रही आर्य संस्कार शाला गुरुकुल के बच्चों की प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । बच्चों ने बहुत रुचि लेकर दिए गए 30 मिनट में अपने अनेक प्रकार के चित्र बनाए जिससे उनकी प्रतिभा का विकास हुआ ! प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी राधिका आर्य ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर कुमारी उर्वशी आर्या रही तृतीय स्थान कुमारी सौम्या ने प्राप्त किया । परीक्षक आचार्या तृप्ति आर्य तथा कु तानिया आर्य रही । आचार्य संजीव रूप ने बताया प्रतियोगिता में विजेताओं को एक आयोजन करके पुरस्कृत किया जाएगा ।आज की प्रतियोगिता को देखने के लिए परौली से रामगोपाल शर्मा , शिखा शर्मा , कु धर्मिष्ठा पधारे जिन्हें आचार्य संजीव रूप ने 4 वृक्ष तथा सत्यार्थ प्रकाश देकर सम्मानित किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला महिला अस्पताल और सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूं। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय बदायूं और सामुदायिक स्वास्थ्य …