Breaking News

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हुई तीन दिवसीय इन्टर हाउस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता*

Spread the love

*
*बिल्सी* : नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय इन्टर हाउस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आज समापन हुआ जिसे तीन वर्गों में बांटा गया सब जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 एवं जूनियर वर्ग में कक्षा 9 एवं 10 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था | खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बहुत ही रोमांचक बना दिया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में सूर्यांश मिश्रा, समर्थ सोलंकी, अनिकेत मौर्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में बालिका वर्ग से दीक्षा यादव, सानवी माहेश्वरी एवं दीपा पाठक ने तथा जूनियर बालक वर्ग से अनन्त प्रताप सिंह, आदित्य शर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में बालिका वर्ग से ईशानी माहेश्वरी, अंशु मीना एवं भूमिका गुप्ता ने तथा सीनियर बालक वर्ग से आरव शाक्य, कृष्णा सोमानी एवं विहान वार्ष्णेय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद का भी काफी महत्व होता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है, जिसके दम पर वे अपने जीवन में और आगे बढ़ सकते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास अत्यन्त आवश्यक है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहाँ शारीरिक विकास होता है, वहीं विद्यार्थियों के अन्दर आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
इस अवसर पर विद्यालय विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित खेल प्रशिक्षक टी.सी. भट्ट, विकास कुमार, रवि कुमार एवं प्रज्ञा मिश्रा मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

54 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण

Spread the loveबदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार को …

error: Content is protected !!