Breaking News

कादरचौक पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कादरचौक थाना पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनन्द पुत्र हेमकरन, निवासी ग्राम खिरिया रहलू, थाना अलापुर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना कादरचौक पर मु.अ.सं. 215/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-बी)(ए) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …