बदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को इसे आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते ओवरब्रिज को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब आवश्यक मरम्मत पूरी होने के बाद 23 जुलाई से पुल पर यातायात सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज खुलने से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी और यातायात पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित होगा।
Budaun Amarprabhat